नवगछिया : राघोपुर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मायागंज अस्पताल रेफर -Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर में बासा के समीप अपराधियों ने लोदीपुर के सुदीन मंडल के बाइस वर्षीय पुत्र रतन कुमार मंडल 22 वर्ष को उस समय गोलियों से छलनी कर दिया जब रतन भागलपुर से जरूरी सामान लेकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था. अपराधियों ने रतन को दो बार गोली मारी. अपराधियों ने एक गोली युवक के पेट में मारी और दूसरी गोरी कलाई में लगी जिससे युवक मोटरसाइकिल से सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा. घटना शुक्रवार की शाम की है. गोली मारकर अपराधी हाई लेवल की ओर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक रतन मंडल शुक्रवार को घर का जरूरी सामान लाने के लिए भागलपुर गया था शाम ढलने के पूर्व साइकिल सेवा भागलपुर से वापस अपना घर लोदीपुर लौट रहा था जैसे ही युवक जहान्वी चौक से लोदीपुर संपर्क पथ की ओर बढ़ा. पीछे से रंगरा थाना क्षेत्र का साधवा निवासी श्रीकांत मंडल का पुत्र अखिलेश मंडल उल्फा कला मंडल मोटरसाइकिल से युवक का पीछा कर रेकी कर रहा था. जैसे ही युवक राघोपुर पहुंचा अकला मंडल मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से युवक का पीछा करने लगा पूर्व जिला पार्षद के बासा के समीप जब युवक पहुंचा तो अपराधी अखिलेश ने अपना मोटरसाइकिल युवक के मोटरसाइकिल के सामने लगा दिया जिससे युवक को मोटरसाइकिल को रोकना पड़ा.

झटके के साथ अखिलेश मंडल ने रतन पर गोली लोडेड थ्रीनट तान दिया. युवक ने साहस का परिचय देते हुए अपराधी के थ्रीनट को पकड़ कर छीनने की कोशिश. अपराधी में युवक से हाथ छुड़ाकर गोली मार दी एक गोली युवक के पेट में लगी लहूलुहान होकर युवक जमीन पर गिर पड़ा तड़पते देख युवक को दूसरी गोली किसने मारी जो युवक की कलाई में लगी. गोली मारकर अपराधी अखिलेश मंडल भागने में सफल रहा. मालूम हो कि अखिलेश मंडल रंगरा थाना क्षेत्र का सधवा का रहने वाला है. सधवा में घटना को अंजाम देकर फिलहाल इस्माइलपुर के नवटोलिया में रह रह कर घटना को अंजाम दे रहा है.