नवगछिया : गोली मारकर घायल कर.. देने का आरोपी गिरफ्तार

Crime Reoprts

बिहपुर : पुलिस ने शनिवार को प्रखंड के गौरीपुर में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर गोलीकांड के आरोपी नीतीश चौधरी को गिरफ्तार किया। उस पर थानाक्षेत्र के लत्तीपुर दक्षिण पंचायत निवासी सच्चिदानंद ठाकुर के पुत्र छोटू को गोली मारकर घायल कर देने का आरोप है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोलीकांड की घटना गत वर्ष अक्टूबर माह में हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि धराए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।