नवगछिया : रंगरा PHC और सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग

सूचना/खबरे

नवगछिया : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड के चापर निवासी आर्मी जवान अंकित कुमार यादव ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने शहीद के गांव चपर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

डॉ. हिमांशु ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने शहीद की पत्नी या परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही रंगरा प्रखंड अस्पताल का नाम और शहीद के घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण अंकित कुमार यादव के नाम पर करने की मांग की।

उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर शैलेश यादव, अवनीश कुमार, हिमांशु यादव, मोहम्मद तस्लीम, सतीश कुमार, सिकंदर दास, अशोक यादव समेत हजारों लोग उपस्थित थे।