नवगछिया : रंगरा में भजन गायक किशन साह हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। रंगरा ओपी की पुलिस ने रंगरा में भजन गायक किशन साह हत्या मामले में आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रंगरा ओपी के सधुआ निवासी महराणा यादव है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी को पुलिस ने सधुआ गांव के पास रिंग बांध पर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से हथियार व गोली भी बरामद किया है। ज्ञातव्य हो कि रंगरा ओपी के सधुआ के भजन गायक किशन साह की अपराधियों ने घर में घुस कर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण रेलवे की जमीन का विवाद बताया गया था। किशन के पुत्र के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।