गोपालपुर – गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोढियारी निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र ज्योति कुमार जो रंगरा प्रखंड में मनरेगा में बीएफटी के पद पर कार्यरत था की मौत सोमवार की रात को अपने आवास पर संदेहास्पद स्थिति में हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को ज्योति अपने ऑफिस में हुए पार्टी से भोजन वगैरह कर अपने घर आ कर सो गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह जब वह अपने नियत समय पर नहीं उठा तो उसकी माँ जब उसके कमरे में जगाने पहुँची तो ज्योति के मुँह से झाक व नाक से खून बहते देखा. परिजनों द्वारा ततकाल इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दी गई.

गोपालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. मृतक के परिजनों ने बताया कि रंगरा के पीओ को फोन करने पर स्विच ऑफ बताया जा रहा है तथा मृतक के साला कुमार राणा ने बताया कि मेरे बहनोई को साजिश के तहत भोजन में जहरीला पदार्थ मिला दिया है.
