नवगछिया : रंगरा प्रखंड में वन महोत्सव वर्षा कालीन रोपण की हुई शुरुआत

EVENT

नवगछिया : रंगरा प्रखंड में वन महोत्सव वर्षा कालीन रोपण की हुई शुरुआत जिले से दी गए 20000 पौधों के टारगेट को लेकर 4600 पौधे का हुआ रोपण. रंगरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में  वन महोत्सव वर्षाकालीन रोपण की शुरुआत की गई जिसमें की मुख्य अतिथि के तौर पर रंगरा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य साबना आजमी ने मुख्य अतिथि के तौर पर पौधारोपण की शुरुआत पौधा लगाकर की.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्षाकालीन पौधारोपण की शुरुआत रंगरा गांव के मधुकर सिंह के खेत से शुरुआत की गई जिसमे की मनरेगा कार्यक्रम पदाधाकारी राजीव ठाकुर, संतोष कुमार, कनीय अभियंता नीलकंठ कुमार सिंह, संजीव कुमार एवं अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधारोपण की शुरुआत की गई.

आपको बता दें कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला अधिकारी एवं डीसी अनुराग कुमार के विशेष निर्देश पर जनप्रतिनिधियों के समक्ष पौधा लगाने की बात डीडीसी ने इस मीटिंग में कही थी जिसको लेकर खास निर्देश दिया गया था की पहली बरसात में पौधारोपण की शुरुआत की जाए जिसमें की रंगरा प्रखंड को 20000 पौधे लगाने की लक्ष्य दिया गया था वहीं पौधारोपण की शुरुआत में आज पहले दिन 4600 पौधों का रोपण किया गया. पहले दिन पौधारोपण में रंगरा प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी, रंगरा गांव, भवानीपुर,मुरली आदि गांव में पौधारोपण किया गया.