नवगछिया : रंगरा चौक के पूर्व सीओ पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

सूचना/खबरे

नवगछिया । राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रंगरा चौक के पूर्व सीओ जितेंद्र प्रसाद राम के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए भागलपुर के एडीएम को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है। जितेंद्र राम अभी रोहतास के शिवसागर अंचल में पदस्थ हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनके खिलाफ डीएम ने कोरोनाकाल में नोडल पदाधिकारी के रूप में दायित्वों का अनुपालन नहीं करने, एसओपी का पालन नहीं करने और उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, कर्तव्यहीनता, सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने और महामारी अधिनियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की थी। सरकार ने डीएम को कहा कि विभागीय कार्यवाही के लिए किसी योग्य अधिकारी को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया जाए।