रंगरा प्रखंड के कटारिया से सुकटिया बाजार जानेवाली सड़क पर लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण को लेकर सड़क निर्माण कार्य बाधित रहने के कारण रविवार को इसे मुक्त कराया गया। | नवगछिया के पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन कुमार की लिखित मांग पर एसडीओ द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर अतिक्रमणमुक्त कराया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि इस सड़क पर अतिक्रमण रहने के कारण कई तरह के कार्य बाधित हो रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लगातार दुकानदारों से हटने का आग्रह किया जा रहा था लेकिन वे लोग निर्देश का पालन नहीं कर रहे थे। बताया कि रंगरा चौक के सीओ के द्वारा लगभग 50 दुकानदारों को नोटिस कर खाली कराने का भी निर्देश दिया था लेकिन लोगों ने निर्देश का पालन नहीं किया। जिसपर रविवार को विशेष पुलिस बल बुलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया अतिक्रमण रंगरा चौक से बाजार तक लगा था।

उन्होंने बताया कि नौ किलोमीटर सड़क पर लगभग 13 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर कई सड़कों को अगले सात वर्षों तक मेंटेनेंस वर्क के तहत स्वीकृति दी गई है जिसमें नवगछिया से तिनटंगा 17 किलोमीटर, बिहपुर से गोसाइंगांव 18 किलोमीटर, खरीक से चोरहर छह किलोमीटर, कटरिया में एक किलोमीटर नवगछिया से महादेवपुर घाट 11 किलोमीटर सड़क एवं बिहपुर से बीरपुर तीन किलोमीटर पर कार्य होना है जिसकी लागत लगभग 75 करोड़ है।
