नवगछिया : स्पर पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत.. ट्रैक्टर को जब्त, मामला दर्ज

गोपालपुर

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी ट्रैक्टर चालक विवेका पासवान की मौत ट्रैक्टर के पलटने से घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक विवेका पासवान स्पर संख्या पांच के निकट खेत की जुताई कर तटबंध पर ट्रैक्टर को चढ़ा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस तत्काल ड्राइवर विवेका को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लेकर आई। जहां पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।