नवगछिया : रंगरा प्रखंड मुख्यालय के कलवलिया नदी में चैती दुर्गा स्थान के पास स्थित बांध सोमवार की रात आंधी और बारिश के कारण टूट गया, जिससे आसपास के लगभग 50 से 60 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण शंकर शर्मा सहित महादलित के घरों में बाढ़ का पानी आने से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंकर शर्मा ने बताया कि देर रात आंधी और बारिश के कारण बांध टूट गया। उस समय सभी लोग सोए हुए थे, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके अलावा, धोबिनिया में बांध पर पानी के दबाव के कारण कई स्थानों पर पानी बहने लगा, जिससे बांध के टूटने का खतरा बढ़ गया। गांव के लोग कुदाल, डालियां लेकर बांध की मरम्मत करने में जुट गए हैं और पानी के बहाव स्थल को बचाने के लिए वृक्ष की टहनियां, बांस, बल्ली और मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं

वहीं, गंगा नदी का पानी रंगरा गांव और मुरली में भी पूरी तरह फैल गया है। उच्च विद्यालय, भगवती स्थान और मध्य विद्यालय में बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीण बरूण सिंह ने बताया कि गांव बाढ़ से जलमग्न हो गया है और लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं।
