नवगछिया : रंगरा के सहौड़ा में कोसी नदी में डूबने वाले एक लोग कुर्सेला कोसी नदी से मिला

NEWS

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सहौड़ा में कोसी नदी में दहियारों से भरी नाव के डूबने के बाद लापता चार लोगों में भवानीपुर निवासी महेश्वरी यादव का शव शनिवार को के तीनघरिया के पास कोसी नदी के किनारे मिला।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसी आशंका है कि नाव डूबने के बाद लापता लोग नदी की तेज धारा में बहकर इधर उधर चले गए हैं। शनिवार को भी दिनभर लापता लोगों की खोजबीन की गई। लापता लोगों में मेदी यादव, पिता विलास यादव, समीर कुमार, पिता अवधेश यादव घर सहौड़ा एवं एक अन्य अज्ञात शामिल है।

लापता युवकों के परिजन दिनभर कोसी की धारा में खोजबीन करते रहे। वहीं जो अभी तक लापता हैं। उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का थानाध्यक्ष महताब खां ने देर रात अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया।