नवगछिया : रंगरा के मुरली गांव में मिठाई की दुकान से हजारों की चोरी

सूचना/खबरे

रंगरा| मुरली चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में चोरों ने बुधवार की रात चाेरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार मुरली गांव निवासी पूनम साह ने बताया कि बुधवार काे दुकान में ताला लगा कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह 8 बजे दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था अाैर दुकान में रखा सारा सामान गायब था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


छठ पर्व के कारण सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रंगरा थानाध्यक्ष मो. महताब खान ने बताया कि दुकानदार ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।