नवगछिया स्टेशन के मालगोदाम के जर्जर सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है इस बारें में जानकारी देते हुए भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने कहा कि नवगछिया मालगोदाम पहुंच पथ के जर्जर सड़क में रेलवे के द्वारा सड़क निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया के पूर्वी केबिन के बगल से मालगोदाम तक सड़क बनाने की सभी प्रक्रिया हो गई है और सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा नवगछिया रेलवे मालगोदाम में रेलवे का लगातार रैक लगता है और सड़क की जर्जर स्थिति से माल लोड अनलोडिंग करने वाले को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

अब इस जर्जर सड़क के निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत होगी और नवगछिया सहित सेमापुर के मालगोदाम पहुंच पथ के रेलवे के द्वारा डेढ़ करोड़ रूपए की स्वीकृति देते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और संवेदक भी तय हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
