नवगछिया : खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी ने रविवार को जूनियर योगा प्रतियोगिता 2019 का आयोजन हाईस्कूल नवगछिया में हुआ। इसका उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद व डाॅ. एके गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल, रेसीडेंसी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नया टोला योग एकेडमी, उच्च विद्यालय लत्तीपाकर घराहरा, गोदावरी विधा मंदिर, साउथ पोइंट स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंडर-11 बालक वर्ग में भारती पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार को स्वर्ण पदक, नयाटोला योग एकेडमी शिवराज को रजत पदक व प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्या सागर कांस्य पदक प्राप्त हुए। अंडर-11 बालिका वर्ग नया टोला योग एकेडमी के रितु प्रिया को स्वर्ण पदक, भारती पब्लिक स्कूल की श्रृष्टि कुमारी को रजत पदक, चाहत कुमारी कांस्य पदक।


अंडर-14 बालक वर्ग में भारती पब्लिक स्कूल के आलोक कुमार को स्वर्ण पदक, प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के अम्बर कुमार को रजत पदक व उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा के सुमन कुमार को कांस्य पदक। अंडर-14 बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा के गुंजन कुमारी को स्वर्ण पदक, शिल्पी कुमारी को रजत पदक व नया टोला योग एकेडमी के आशा कुमारी को कांस्य पदक मिला।
