प्रेम प्रसंग में छात्रा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शव को घर से 100 मीटर की दूरी पर लीची बागान में फेंक दिया। वारदात नवगछिया के पकरा गांव में बुधवार देर रात की है। जहां प्रदीप सिंह की पुत्र सोनी कुमारी (19 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया। अपराधियों ने छात्रा के मुंह में एक गोली मारी जिससे उसका चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। गुरुवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद नवगछिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। छात्रा के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हत्या के बाद छात्रा का मोबाइल भी साथ ले गए हमलावर
छात्रा के पिता प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि रात दो बजे सोनी के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद वह घर से निकली। कुछ देर बाद वह लौटी और खाली पैर फिर बाहर गई तो वापस नहीं लौटी। एक घंटे बाद हमने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह बागान में उसकी लाश मिली। बेटी का मोबाइल भी गायब है। हत्यारे उसकी मोबाइल भी ले गए। वहीं छोटी बहन जूली कुमारी ने कहा कि किसका फोन आया था यह दीदी ने नहीं बताया। वह दो-तीन लड़कों से फोन पर अक्सर बात करती थी। इसमें मोहल्ले का युवक अमरजीत, पछियारी टोला और मील टोला के युवक शामिल हैं।

पार्ट टू की छात्रा थी सोनी सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी
परिजनों ने बताया कि सोनी मदन अहित्या महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा थी। वह सिपाही भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लेकर भी तैयारी कर रही थी। पिता प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वह काफी बोल्ड थी। अपराधियों ने निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी। पिता ने उसके हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है। सोनी सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी हत्या के बाद मां रंजना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
15 दिन में नवगछिया में अपराधियों ने 6 लोगों को मौत के घाट उतारा
नवगछिया। पुलिस जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। यहां आए दिन हत्या की घटनाएं हो रही हैं। 15 दिन में अपराधियों ने 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। एक अप्रैल को लक्ष्मीपुर की महिला शेखा देवी की हत्या बदमाशों ने गला रेत कर दी थी। महिला का शव रंगरा ओपी से महज 250 मीटर दूर मक्के के खेत से बरामद किया गया था। 8 अप्रैल को रंगरा के भवानीपुर में रिटायर्ड फौजी अजय यादव की हत्या अपराधियों ने जमीन विवाद में कर दी थी। वहीं 10 अप्रैल को नवगछिया के सिमरा गांव में फाइनेंसकर्मी आलोक झा उर्फ आकाश की हत्या गोली मार कर दी गई थी।
10 अप्रैल को ही तेतरी गांव में तलवार से काटकर सुभाष मंडल की हत्या कर दी थी। 13 अप्रैल को कदवा थाना क्षेत्र के बोड़वा मुसहरी टोला में शोभा देवी की हत्या अपराधियों ने गला रेत कर दी थी। महिला का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर बांस की झाड़ी से मिली थी। वहीं 15 अप्रैल को पकरा गांव की छात्रा युवती सोनी कुमारी की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। हालांकि इनमें से चार मामलों में शामिल आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
