बिहपुर : ब्रजलेश्वरधाम मड़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रुद्राभिषेक बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र की अगुवाई में किया गया। विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना और देश विरोधी, सनातन विरोधी गठबंधन के इस विरोध में हवन किया गया। भजन सम्राट दीपक मिश्रा के मंगला चरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत् आगाज हुआ। संचालन प्रो गौतम व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
