नवगछिया : रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से दो बच्ची समेत चार लोग महेशखूंट से बिहपुर अा रहे थे। मोबाइल पर बात करते हुए युवक बाइक चला रहा था। एनएच 31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी नवटोलिया ढाला के पास उसका संतुलन बिगड़ गया अौर बाइक की सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाइक दो हिस्सों में बंट गई अौर देखते ही देखते एक बच्ची अौर दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्ची घायल हो गई। घटना मंगलवार सुबह 7:45 बजे की है। मरने वालों की पहचान मथार निवासी जगदीश यादव के गुड्डू उर्फ हरेराम यादव (20 वर्ष), भूषण यादव के अभिषेक यादव (18 वर्ष) और चौथम के फर्रेह गांव निवासी अवधेश यादव की लक्ष्मी उर्फ संध्या कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई है।

गुड्डू और अभिषेक चचेरे भाई थे। लक्ष्मी की बहन रिया (4 वर्ष) का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है। हरेराम यादव के बहनोई की बहन नीतू देवी की सोमवार को हादसे में मौत हो गई थी।
उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर सभी खगड़िया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार गांव से थाना बिहपुर के जमादीपुर गांव जा रहे थे। पहले वे अपनी बहन के घर फर्रेह गए और वहां से दोनों भांजी लक्ष्मी व रिया को लेकर बिहपुर के लिए रवाना हुए।
