नवगछिया : मैट्रिक की 19 फरवरी को रद्द हुई समाज विज्ञान की परीक्षा अब होगी 8 मार्च को

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया – पिछले दिनों संपन्न हुई बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक की परीक्षा के दौरान 19 फरवरी को प्रथम पाली में ली गई समाज विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द घोषित किए जाने के बाद अब यह परीक्षा 8 मार्च को पहली पाली में ही होगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह जानकारी नवगछिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक अंसारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के हवाले से देते हुए बताया कि इस परीक्षा की जगह होने वाली परीक्षा की सारी सामग्रियों को सभी पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दिया गया है. जहां यह परीक्षा 8 मार्च को होगी.