नवगछिया: श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा आयोजित बाल भारती गोशाला रोड में आयोजित 29 वाँ श्री श्याम महोत्सव के कार्यक्रम में नए साल के आगमन पर नवगछिया के भक्तों ने श्याम बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी हजारो भक्तो ने लगाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूजा अर्चना कर नये साल की शुरुआत करने के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया जहां लोग नये साल मनाने के लिए होटल ना जाने कहाँ कहाँ जाते हैं वही नवगछिया के भक्त हर साल इसी तरह अपने बाबा के चरणों में हाजिरी लगाते हैं और नये साल की शुरुआत करते हैं
बंगाल से आए हुए कारीगरों द्वारा पंडाल को भव रोशनी एवं फूलों से सजाया गया जो देखते ही बन रहा था पूरा नवगछिया श्यामय हो चुका था पूरे नवगछिया में श्याम नाम की गूंज गुंजायमान हो रही थी बाहर से आए हुए भजन गायकों द्वारा भक्तों को खूब झुमाया गया बीच बीच में भगवान की झांकी भी दिखाई गई

वही कलकत्ता से आई सुश्री पूनम सुरेखा द्वारा मैं तो मारा श्याम ने रिझाने आया हूं ग् कर लोगो को मंदमुक्त कर दिया कटिहार से आये अभिषेक दधिच द्वारा फलके हि फलके विछायेगे जिस दिन श्माम प्यारे घर आएेगे से लोग झूम उठे। नवगछिया की आरक्षी अधीक्षक श्री निधि रानी ने भी श्री श्याम बाबा की ज्योत लेकर पूजा अर्चना की
उनके मनोरम दर्शन भी कराए गए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की भी भागीदारी देखी गई अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, पंकज सर्राफ, सचिव रुपेश कुमार, उपसचिव वरुण कुमार, केजरीवाल उमंग वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानियां, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतिया, प्रवक्ता अशोक केडिया, शिव डोकानिया, निखिल चिरानिया, संतोष यादुका, मनोज सर्राफ, गौतम शर्मा, मनोज वर्मा, शंभू रुंगटा, गोविंद केडिया,दिनेश केडिया ओर राहुल यादुका की विशेष सहभागिता दिखी।

