नवगछिया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन और कथित बयान को लेकर नवगछिया में सियासत गरमा गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन किया और बाद में राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अंतरराष्ट्रीय मंच से देश की छवि धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है और देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे, पिंटू सम्राट, आनंद कुमार, सौरभ रजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
