नवगछिया आसपास की प्रमुख खबरे : एनएच 31 पर जाम, खलासी को मारा, शराबी पुत्र को जेल, टायर चोरी-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया: नवगछिया के मकंदपुर चौक स्थित धर्मकांटा पर मापी के लिए अधिक संख्या में मक्का लोड वाहन पहुंचने से एनएच 31 पर मंगलवार को जाम लग गया। यह जाम धीरे-धीरे भीषण होता चला गया, जिसमें दर्जनों वाहन फंसे रहे।
नवगछिया व गोपालपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया। ज्ञात हो कि नवगछिया रैक प्वाइंट पर मक्का लो¨डग के लिए आसपास क्षेत्र से भारी संख्या में वाहन पहुंचते हैं। रैक में लो¨डग से पूर्व मक्का लदे वाहनों की मापी धर्मकांटा पर कराई जाती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस के खलासी को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी

नवगछिया : नवगछिया बस स्टैंड में मंगलवार को एक बस के खलासी बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गरैल निवासी सोनू कुमार को को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
जख्मी सोनू ने खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय निवासी पंकज यादव, गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी निवासी मंजेश यादव, भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अंगज यादव, तेतरी निवासी राजीव साह, रसलपुर निवासी दिलीप यादव, अनोज उर्फ अनुज यादव के खिलाफ प्राथमिकी के लिए नवगछिया थाने में आवेदन दिया है। बस परिचालन के समय को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई।

नवगछिया: मिलटोला में शराबी पुत्र को पिता ने पुलिस के हवाले

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के मिलटोला में शराबी पुत्र को पिता ने पुलिस के हवाले किया। शराब के नशे में पुलिस ने उमाशंकर चौधरी को हिरासत में लिया। उमाशंकर शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहा था। पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घर से उमाशंकर को हिरासत में लिया। उसका मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। बुधवार को आरोपित को जेल भेजा जायेगा। इस घटना की प्राथमिकी पिता के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई।

टायर चोरी करते गिरफ्तार

नवगछिया: नवगछिया थाना के तेतरी निवासी सुमित कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव के ही हिमांशु राय की बोलेरो गाड़ी का टायर सुमित चोरी कर रहा था। सुमित को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया।