नवगछिया में समपार पर भीषण जाम, खुले फाटक से गुजरी राजधानी -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया में समपार पर लगातार जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार शाम मॉडल स्टेशन के पूर्वी समपार के दोनों तरफ जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। मकंदपुर चौक से नवगछिया थाना के आगे तक वाहनों की कतारें पहुंच गयीं। रेल पटरी पर भी वाहन फंसे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी बीच डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20505) के आने की सूचना मिली। इसके बाद रेलकर्मियों ने समपार का फाटक बंद करने का प्रयास किया गया। लेकिन वाहन टस-से-मस नहीं हो सका। इसके बाद किसी तरह वाहनों को रेल पटरी से हटाया गया। फाटक पर जाम के कारण बैरियर नहीं गिरने की स्थिति में खुले फाटक के बीच इमर्जेंसी फाटक को खींचकर रखकर गया और ट्रेन को निकाला गया।

ट्रेन गुजरने के बाद भी घंटों रेलवे फाटक के दोनों तरफ जाम लगा रहा। लोग जाम से परेशान रहे। नवगछिया में हाल के दिनों में अक्सर समपार पर मकंदपुर से बाजार तक भीषण जाम लग जाता है।

नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के पूर्वी हिस्से में मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय और नवगछिया थाने के बीच करोड़ों की लागत से पांच वर्ष पूर्व रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। चार पाया का निर्माण होने के बाद यह मामला रेलवे और पुल निर्माण निगम के बीच विवादों में फंस गया। एनओसी को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जिसके सुलह की पहल नहीं की जा रही है।

इस कारण रेलवे फाटक पर आए दिन घंटों जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, बाजार, आदर्श थाना आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी हर दिन जाम से जूझना पड़ता है। जाम की वजह से कई बार रेलवे फाटक पर दुर्घटना होते-होते बची है। अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है

नवगछिया विकास समिति के सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल और मुकेश राणा नरेश प्र साह एवं सदस्यों के अनुसार ओवरब्रिज के निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नवगछिया विकास समिति चरणबद्ध पहल करेंगी और जल्द निर्माण कार्य प्रकिया शुरू नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा