नवगछिया । नवगछिया के नया टोला में शादी विवाह के मौके पर घर का सामान चोरी करने आए चोर को घर वालों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया है। घायल चोर छोटू कुमार उम्र 19 वर्ष गोसाई गांव का रहने वाला है। घायल का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में घर मालिक कुंदन साह ने नवगछिया थाना में तीन चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उसने बताया कि उसके घर पर शादी का माहौल था। शनिवार की रात्रि 2:30 बजे लघुशंका करने गए थे तो एक व्यक्ति को किराना दुकान में घुसते देखा और दो व्यक्ति हम को देखकर भागने लगे। हो हल्ला करने पर वह लोग भाग गए।
वहीं एक चोर को पकड़ लिया गया। मैंने जब अपने दुकान को सर्च किया तो दुकान से शैंपू, सर्फ, साबुन, तेल का पाऊच सब गायब पाया। वहीं खूंटी पर टंगे फुल पैंट के जेब से ₹50000 भी गायब था। इसके अलावा सोने चांदी के जेवरात भी चोरी कर ली गई थी। पकड़ाए चोर को पकड़कर उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि भागने वाले व्यक्ति का नाम कैलाश और राजेश है। चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।।

