नवगाछिया: विहान सिंह राजपूत, गुरुवार को शाम के चार बजे करीब नवगछिया बाबा विशुराउत पुल के श्रीपुर समीप चौसा की तरफ से आ रही तेज आँटो पलट गई , तेज आँटो के पलटने से आँटो पर सभी लोगों को गंभीर चोट आई है , तेज आँटो के पलटने से मधेपुरा जिला के आलमनगर निवासी दीप नरायण पासवान के पुत्र गुरूवचन पासवान व गुरूवचन पासवान की माँ मीरा देवी सहित आँटो पर सवार सभी यात्रियों को चोट आई है । इस दुघर्टना में गुरूवचन पासवान को गंभीर चोट आई है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गुरूवचन पासवान को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया , जहाँ तत्काल उपचार कर मायागंज रेफर कर दिया गया ।

गंभीर रूप से घायल गुरूवचन पासवान की माँ मीरा देवी ने बताया बिहपुर डाँक्टर के पास दिखाने जा रहे थे , तेज आँटो चलाने के कारण आँटो पलट गई । आँटो पर सवार सबों को चोट लगी है , वहीं आँटो चालक मौके से फरार है ।
