नवगछिया :प्रखंड के माखातकिया निवासी युवक आशीष कुमार से अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर 10 नवंबर को नवगछिया कारा जेल गेट के मोड़ के पास मोबाइल और 12 हजार रुपए लूट लिए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव का रहने वाला है।
एसपी पूरण कुमार झा ने इस मामले में युवक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि इस घटना में विकास कुमार भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

