NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया में मेगा फूड पार्क खोलने की मांग, चिराग पासवान से की मुलाकात

नवगछिया। क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों के बेहतर भंडारण व प्रसंस्करण की दिशा में पहल करते हुए सांसद अजय मंडल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर नवगछिया में मेगा फूड पार्क खोलने की मांग की है।

Whatsapp group Join

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नवगछिया और आसपास के इलाके में केले का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन कोल्ड स्टोरेज और भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।

उन्होंने कहा कि भंडारण की सुविधा के अभाव में करीब 20 से 30 प्रतिशत कृषि उत्पाद खराब हो जाते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में यदि नवगछिया में मेगा फूड पार्क की स्थापना होती है, तो इससे केला समेत अन्य कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण, पैकेजिंग और भंडारण संभव हो सकेगा।

सांसद अजय मंडल ने कहा कि मेगा फूड पार्क खुलने से न सिर्फ किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मांग पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है