नवगछिया में नौ साल पूर्व मारे गए कैलू सिंह की विधवा संजो देवी को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। गोली उसकी दाहिने कांख को छेद करते हुई पीठ में जा फंसी। स्वजनों ने उसे नाजुक हालत में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने एक्स-रे कराने के बाद उसकी शल्य क्रिया कर गोली निकालने की कवायद में जुट गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी पर गोपालपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। जख्मी संजो ने पुलिस को बताया है कि उसके जेठ नवल किशोर सिंह उसके पति की हत्या बाद से ही उसके हिस्से की संपत्ति पर नजर लगा रखी है। उसके दो बच्चे बाहर रहते हैं। वह अपने कमरे में अकेली थी। वह जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर उसने गोली चला दी। गोली उसके कांख में जा लगी। उसके शोर मचाने पर जेठ वहां से भाग गया। संजो ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके जेठ नवल किशोर सिंह का इलाके में दबदबा है। उसकी मंशा उसे घर से भगाने की शुरू से रही है। इसके लिए वह हमेशा खेती-बारी में उसे प्रताडि़त करता रहता है।

जमीन-जायदाद उसे देकर उसे घर छोड़ चले जाने का दवाब बनाता रहता है। जब वह उसकी बातों में नहीं आई तो वह उसकी जान लेने की नीयत से गोली चलाई। स्थानीय लोगों ने मदद कर उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। संजो के पति की हत्या पंचगछिया में ही नौ साल पूर्व कर दी गई थी। संजो ने बताया कि उस इलाके के ही सतीश सिंह आदि ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी थी। वह किसी तरह अपने दो बच्चों का लालन-पालन कर रही है। संजो के बयान के बाद गोपालपुर पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
input:Jagran
