नवगछिया में बंद के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर होगी कारवाई.. हाईस्कूल में कैंप जेल

NEWS

नवगछिया। अग्निवीर की बहाली के विरोध में सोमवार को विपक्ष के भारत बंद के ऐलान को देखते हुए अनुमण्डल कार्यालय में एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बैठक की। बैठक में एसडीओ ने कहा कि बंद के दौरान हो हंगामा तोड़फोड़ करनेवालों पर कड़ी करवाई की जाएगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके लिए दो कंपनी पारा मिलिट्री फोर्स अलग से नवगछिया आई है। नवगछिया इंटर स्तरीय विद्यालय और नारायणपुर भवानीपुर में दो कैंप जेल बनाये गए हैं। एसडीओ ने छात्रों से आह्वान किया है कि वे शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रखें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करते पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तारी के बाद कैम्प जेल में भेजा जाएगा।