नवगछिया : प्रसव पीड़ा से कराह रही रुचि का SDRF ने किया रेस्क्यू, जच्चा-बच्चा की जान बचाने..

NEWS

नवगछिया : दुर्गेश कुमार, बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ (SDRF) टीमें किस सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं, इसकी एक बानगी नवगछिया में देखने को मिली। जिले के इस्माइलपुर के पूर्वी भिठा पंचायत में भिठा गांव के कुमोद मंडल की पत्नी रुचि कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी गई। एसडीआरएफ टीम के सदस्यों को जैसे ही पता चला, वे जच्चा-बच्चा की जान बचाने द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रसव पीड़ा से दर्द से कराह रुचि को आनन-फान में एसडीआरएफ टीम बोट से सीएससी इस्माइलपुर में लेकर गई, जहां पर उसका सुरक्षित एवं सकुशल प्रसव करवाया। जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ के निरीक्षक सच्चिदानंद पांडे, अवर निरीक्षक संजीत कुमार को जानकारी मिली कि एक प्रसव पीड़ित महिला घर में तड़प रही है। जिसके उपरांत स्थानीय चिकित्सकों को सूचना दी गई। चिकित्सकों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम के लोगों को दी, जहां पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंची और प्रसव पीड़ित महिला को उठाकर सीएसएचसी ले गई।

रुचि की डिलीवरी करवाई गई और उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अवर निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि डॉक्टरों के द्वारा तत्काल प्रसव कराकर उसे सरकार के दिए गए निर्देश के अनुसार ₹10000 का चेक भुगतान किया गया। इसके बाद टीम जच्चा-बच्चा को लेकर पुनः वापस उनके घर ले आई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस मौके पर एसडीआरएफ के कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार रंजीत कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार उपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग व अधिकारी मौजूद रहे।

100 से ज्यादा लोगों का किया रेस्क्यू

एसडीआरएफ अवर निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि इस्माइलपुर में बाढ़ प्रभावित अलग-अलग इलाकों में जानकारी के बाद बुधवार को लगभग 100 आदमी से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही बाढ़ प्रभावित लोगों के फंसे होने की जानकारी है, वैसे टीम मौके पर पहुंचती है। इमरजेंसी वाले हालातों में सक्रिय मोड पर हम वहां मौके पर पहुंचते हैं। नवगछिया में बाढ़ राहत कार्य के लिए दो से तीन मोटर बोट एसडीआरएफ टीम ने लगाई है। एसडीआरएफ के निरीक्षक सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि यहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सकों के द्वारा चलाए जा रहे हैं चिकित्सा शिविर में भी दवाई टीम द्वारा पहुंचाई जा रही है।