पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर अजय ढाबा के पास जाम के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अपनी 6 वर्षीय बेटी लाली कुमारी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर निवासी शिवम कुमार नवगछिया की ओर से बाइक से रंगरा की तरफ जा रहा था। सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और ओवरटेक करने के क्रम में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिवम कुमार और बच्ची लाली कुमारी घायल हो गई, जबकि बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लाली कुमारी को कमर में गंभीर चोट आई है, वहीं उसके पिता नीतीश कुमार के सिर में भी गंभीर चोट लगी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घायल बच्ची का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है।
