नवगछिया में झंडा उतारने को लेकर विवाद.. लोगों को समझा-बुझाकर किया शांत

सूचना/खबरे

नवगछिया।  नवगछिया आदर्श थाना के तेतरी जीरोमाइल में एक संगठन का झंडा उतार कर दूसरे संगठन का झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को विवाद के बाद दोनों पक्षों में नोकझोक के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णन, नवगछिया सीओ विश्वास आनंद मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही थी। कुछ शरारती तत्वों ने बात बढ़ा दिया था। अब कहीं पर कोई बाधा नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस बल कैंप कर रही है।