नवगछिया में चोरी की चार बाइक के साथ एक अरेस्ट.. उजानी गांव में की कार्रवाई

कदवा

ढोलबज्जा पुलिस ने उजानी गांव में छापेमारी के दौरान चोरी की चार बाइक के साथ मो. मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को वाहन जांच के दौरान चोरी की एक बाइक मिली। इसके बाद पुलिस ने और तीन चोरी की बाइक बरामद किया। ढोलबज्जा थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि पंचायत भवन चौक पर एक युवक पुलिस को देख बाइक छोड़ कर फरार हो गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बाइक को जब्त कर छानबीन तो वह चोरी की निकली। जांच में बाइक में लगा नंबर प्लेट टेंपो का पाया गया। दूसरे दिन मो. मोनू थाना पहुंचा और जुर्माना लेकर बाइक को छोड़ने का अनुरोध किया। पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में मोनू ने पुलिस को बताया कि यह बाइक उसके भाई की है।

फिर वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित कर, कदवा ओपी व नवगछिया पुलिस के साथ मोनू के घर छापेमारी की गई तो उसके घर से चोरी की तीन बाइक मिली। इस दौरान मोनू का भाई मो. सोनू भाग गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मो. सोनू एवं मो मोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार मो मोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।