नवगछिया । नवगछिया में शुक्रवार को हर तरफ जाम ही स्थिति बनी रही। बाजार में शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही मकर संक्रांति पर्व को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांव इलाकों से आए लोगों की भीड़ के कारण नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नवगछिया रेलवे स्टेशन से लेकर वैशाली चौक दुर्गा स्थान चौक तक दिन भर जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन से लेकर बाजार जाने में लोगों को दो से तीन घंटे लग रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्टेशन रोड में तिलकुट और गुड़ की खरीदारी के लिए लगती है भीड़ : नवगछिया स्टेशन रोड में तिलकुट के कई दुकान खुल गए हैं। यहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमी रहती है। वहीं स्टेशन रोड में चूड़ा और गुड़ की दुकाने हैं। आसपास के इलाके के लोग पर्व में थोक भाव से गुड़ और चूड़ा खरीद कर ले जाते हैं और बिक्री करते हैं। जिस कारण स्टेशन रोड में खरीदारी करने आये लोगों के साथ साथ वाहनों की जमघट लगी रहती है। शुक्रवार को लोग जाम में घंटों फंसे रहे लेकिन जाम हटाने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आई। एक-दूसरे से आगे निकलने के दौरान कई बाइक चालक एक दूसरे से उलझते रहे।
समपार पर भीषण जाम मची अफरातफरी :
नवगछिया के पूर्व केबिन थाना चौक के पास समपार पर भीषण जाम लगने से अफरातफरी मच गई। समपार पर आरओबी निर्माण के कारण समपार के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक लंबी जाम लगने से यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना।पड़ा।

