नवगछिया में गंगा कोसी नदी के जलस्तर में कमी के बाद अधिकांश गांवों से बाढ़ का पानी फसा

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया में गंगा कोसी नदी के जलस्तर में कमी के बाद अधिकांश गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है। वही कई जगहों पर बाढ़ का पानी फंस जाने के बाद पानी बदबू करने लगा है। रंगरा गांव में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी फंस गया है। पानी को पम्पिंग सेट से निकलवाया जा रहा है। रंगरा यूको बैंक के आसपास का पानी भी पम्पिंग सेट से निकाला गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं चापाकल और शौचालय की कमी को देखते हुए कई लोग अपने पैसे से चापाकल लगवा रहे हैं। वहीं सधुआ गांव में अभी भी कई घर कोसी के पानी में डूबा हुआ है। जिनके घरों में पानी है वे लोग अभी भी कटरिया रेलवे स्टेशन पर शरण लिए हुए हैं।

वहीं इस्माईलपुर के अभी भी दर्जनों घरों में पानी है। पीड़ित परिवारों के सामने मवेशी के पशुचारे की घोर समस्या है। अधिकांश स्थानों पर सामुदायिक किचन बन्द हो जाने के कारण लोगों को घोर परेशानी झेलनी पड़ रही है।