नवगछिया : जमानत याचिका के लिए भागलपुर जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने काम काज किया बंद

सूचना/खबरे

नवगछिया । जमानत याचिका के लिए भागलपुर जाने के निर्णय के खिलाफ व्यवहार न्यायालय में बार एसोसिएशन की आपात महासभा का आयोजन अध्यक्ष जयनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महासभा में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि अध्यक्ष, महासचिव और वरीय अधिवक्ता मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना और निरीक्षी न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय से मिलकर अपना ज्ञापन सौपेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आमसभा में निर्णय लिया गया कि जब तक जिला और सत्र न्यायाधीश भागलपुर के द्वारा जमानत आवेदन दाखिल करने से संबंधित आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तबतक अधिवक्ता अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे।

अधिवक्ता संघ के महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि 1990 से यहां जमानत याचिका दाखिल करने की सुविधा दी जा रही है, लेकिन मंगलवार को जमानत अर्जी नहीं ली गई। भागलपुर जाने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। महासभा में बार काउंसिल पटना के सदस्य प्रेम नाथ ओझा पहुंचे और कहा कि अधिवक्ताओं की मांग जायज है।

समस्या के समाधान के लिए हम प्रयास करेंगे। महासभा में अध्यक्ष जयनारायण यादव, अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह, रजनीश सिंह, कृष्ण कुमार आजाद, राधा कृष्ण सिंह, डब्लू गुप्ता, कैलाश यादव, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।