नवगछिया। जीबी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट 2022-23 का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रो. योगेन्द्र महतो, अध्यक्ष, छात्र कल्याण, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि को प्राचार्य डॉ शिव शंकर मंडल ने सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहला मैच पुरुष वर्ग में सबौर कॉलेज और बीएलएस कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें सबौर कॉलेज 2-0 से विजयी हुआ। दूसरे मैच महिला वर्ग में पीजी एथलेटिक्स यूनियन ने एसएम कॉलेज को 2-0 से हराया। तीसरा मैच पुरूष वर्ग में जीबी कॉलेज ने बी एन कॉलेज को 2-0 से हराया। चौथा मैच महिला वर्ग में जीबी कॉलेज ने एसएम कॉलेज को 2-0 से हराया। पांचवें मैच में सबौर कॉलेज को जेपी कॉलेज ने 2-0 से हराया।
पुरुष वर्ग में जीबी कॉलेज और जेपी कॉलेज फाइनल में : गुरुवार को पुरूष वर्ग में जीबी कॉलेज, नवगछिया और जेपी कॉलेज, नारायणपुर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

महिला वर्ग मेंपीजी एथलेटिक्स और जीबी कॉलेज फाइनल में :
महिला वर्ग में जीबी कॉलेज, नवगछिया और पीजी एथलेटिक्स यूनियन के बीच गुरुवार को फाइनल मुकाबला होगा। कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ दिव्य प्रियदर्शी, आयोजन सचिव मो मोसर्रत हुसैन, ऑब्जर्वर डॉ. राजीव कुमार रंजन, सेलेक्टर्स सह सचिव ज्ञानदेव कुमार, सुबोध कुमार सुधांशु आदि मौजूद रहे।, सीनेट सदस्य अजय कुशवाहा, शिक्षक डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजकुमार, डॉ फिरोज अहमद, डॉ उषा शर्मा, अमित कुमार आलोक, डॉ अर्शदुज़मान, डॉ अभय कांत सिंह, ममता कुमारी, राजीव रंजन,डॉ अज़हर अली, शिक्षकेत्तर कर्मी प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, प्रदीप मंडल, प्रमोद रंजन, मनोज सिंह आदि के अलावा सैंकड़ों की संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेन्द्र सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका में राहुल कुमार, अविनाश कुमार, विद्यासागर कुमार, अजित, बिट्टू थे।
