नवगछिया में आरपीएफ पोस्ट पर भी लगाई गई अपराधियों की तस्वीरें.. अपराधिक मामलों में संलिप्त

सूचना/खबरे

नवगछिया आरपीएफ पोस्ट पर रेल में अपराध करने वाले अपराधियों का चित्र संग्रह दीवार पर लगाया गया है। वहीं रेलवे में अपराधियों द्वारा चोरी अन्य मामलों में वांछित लोगों की फोटो लगाई गई है। लेकिन अब यह फोटो संग्रह ट्रेन में यात्रियों के सपोर्ट के लिए चलने वाले आरपीएफ के जवानों के पास भी होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट पर अपराधी चित्र संग्रह लगाया गया है। इसके साथ ही अब ट्रेनों में चलने वाले एस्कॉर्ट पार्टी के पास भी क्रिमिनल एल्बम रहेगा

जो ट्रेनों में यात्रियों को एल्बम के सहायता से अपराधियों की पहचान करवाएंगे और उनसे यह पूछेंगे कि अगर इस अपराधी को कहीं देखते हैं तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ को दें। उन्होंने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ द्वारा 22 से 23 अपराधियों की सूची और फोटोग्राफ्स तैयार किए गए हैं, जो रेलवे में अपराधिक मामलों में संलिप्त है।