खरीक पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक गांव निवासी ललन दास एवं उसकी भाभी गुंजन देवी को ताबड़तोड़ छापामारी कर अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिला की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी है और एक साल से पुलिस की नजरों से ओझल होकर फरार चल रहा थे। ललन मृतका मोनी देवी (20) का पति और गुंजन जेठानी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि ललन घर आया हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही गांव की घेराबंदी कर ललन को दबोच लिया गया। जिसके बाद ललन की ही निशानदेही पर उसकी भाभी गुंजन देवी को भी बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। जहां गुंजन अपने भाई के ससुराल में घटना के बाद से ही छिप कर रह रही थी। इस कार्रवाई में पीएसआई राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। बता दें कि बीते वर्ष ही 9 दिसंबर को ससुराल वालों ने दहेज के लिए 20 वर्षीया मोनी देवी की हत्या कर दी थी।
हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे में लटका दिया था और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का हरसंभव प्रयास किया था। लेकिन पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ससुराल वालों के सभी प्रयासों को विफल कर दिया और पूरे घटनाक्रम की पोल खोल कर रख दी। मामले को लेकर मृतिका की मां झारखंड के पुरानी साहेबगंज इलाके के पुरनी देवी ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार
बिहपुर | बिहपुर पुलिस मंगलवार की रात छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कोरचक्का वार्ड 14 से एनएच 31 के समीप बगड़ी रेल ओवर ब्रिज पर पिकअप लूट मामले में फरार चल रहें वारंटी बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया बबलू मंडल लगातार फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिललन दास। गुंजन देवी।
