नवगछिया में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ घायल हो गये। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सड़क दुर्घटना में सिंधिया मकन्दपुर निवासी अभाविप कार्यकर्ता गौरव कुमार की मौत हो गयी। वहीं बाइक पर सवार उसके दोस्त छोटू और नितेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका भागलपुर मायगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गौरव अपने दोस्त छोटू और निटेशन के साथ बाइक से सैदपुर मेला देखने जा रहा था कि लत्तीपकर में 14 नम्बर सड़क पर स्थित खड़े ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही गौरव की मौत हो गयी।

वहीं रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के चापर निवासी गोपाल यादव (25) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। वह यूको बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहा था। इसी बीच एनएच 31 पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

दूसरी तरफ गोपालपुर थाना के हरनाचक निवासी गुंजन देवी और मिथुन सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। खगड़ा निवासी विकास कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस लाइन के अनुराग कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। अभया निवासी दिवाकर पासवान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। साधना देवी पति मुरारी लाल दुर्घटना में घायल हुए हैं। दोनों को मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है।
