नवगछिया। परबत्ता थाना के राघोपुर में शनिवार सुबह महिला तारा देवी पति बबलू मंडल को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली महिला के जांघ में लगी है। उसे मायगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अर्ध विक्षिप्त है। अक्सर लोगों को गाली गलौज करती रहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार सुबह उसने गांव के ही पारो मंडल को गाली गलौज करने के बाद खुरपी से मारने का प्रयास किया जिससे आक्रोशित होकर उसने महिला को गोली मार दी। थनाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर सहित आसपास के इलाकों में छापेमारी की गई लेकिन वह फरार है।


वहीं घायल महिला के फर्द बयान के लिए पुलिस मायगंज गयी थी लेकिन महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। होश में आने के बाद उसका बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी ले लिए छापेमारी की जा रही है।
