नवगछिया : मुहर्रम कमेटी की बैठक.. पहलाम 17 जुलाई को होगा संपन्न

EVENT

बिहपुर :  प्रखंड के खानकाह में इत्तेहादुल मुस्लिमीन बायसी कटघर मुहर्रम कमेटी की बैठक सरपरस्त खानकाह के गद्​दीनशीं अली कोनैन खां फरीदी की मौजूदगी और कमेटी के सदर मो. इरफान आलम के संचालन में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सर्वसम्मति से कमेटी के सचिव मो.जहांगीर आलम और नायब सचिव मो. मेराज आलम समेत खजांची जावेद आलम और नायब खजांची मो. अफरोज चुने गए। बैठक में सदर मो. इरफान आलम समेत उप प्रमुख इनामुल, जावेद, जैनुल अंसारी खां और जलाल राईन आदि समेत कई खलीफा मौजूद थे।

बताया गया कि बिहपुर ईमामबाड़ा व मंजिलगाह के पास अतिक्रमण हटाने के नाम पर सक्षम अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। सभी 28 गांव के अखाड़ों के खलीफाओं ने कहा कि इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो 17 को तय समय पर पहलाम होना भी प्रभावित हो सकता है। सभी खलीफाओं से एक राय बनाने के बाद कहा गया कि मुहर्रम का पहलाम 17 जुलाई की रात दस बजे तक संपन्न करा लिया जाएगा।