नवगछिया: सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141 वी पावन जयंती समारोह वैशाख शुक्ल चतुर्दशी पर आज रविवार को संतमत सत्संग नवगछिया से सुबह 5:00 बजे निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा यह शोभा यात्रा भवानीपुर होते हुए मकनपुर चौक गोसाई गांव होते हुए नवगछिया बाजार भ्रमण कर वापस सतसंग मंदिर पहुंचेगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शोभा यात्रा के सत्संग मंदिर पहुंचने के बाद 9:00 बजे स्तुति विनती 10:00 बजे पुष्पांजलि एवं 11:00 बजे भंडारा और 2:00 बजे अपराह्न से सत्संग का कार्यक्रम किया जाएगा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक फुल बाबा अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, महासचिव अजय किशोर यादव कोषाध्यक्ष मंगल कुमार शशिधर साह, अंकेक्षक अनिल कुमार यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, राजेश कुमार साह मीडिया प्रभारी अशोक केडिया संरक्षक गोपी यादव, उपेंद्र यादव, गोपाल प्रसाद यादव, पीतांबरी देवी आदी लगे हुए है

