नवगछिया मालगोदाम से नया टोला जाने के लिए बनेगा फुट ओवर ब्रीज, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया मालगोदाम चौक या वैशाली हॉटल के पास से नवगछिया बाजार से नया टोला और राष्ट्रीय राजमार्ग जाने के लिए रेलवे लाइन पर एक पैदल उपरी पुल की स्वीकृति भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने दे दी है. एक प्रेस नोट के माध्यम से भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि रेल मंत्रालय को अनुमानित प्राक्कलन राशि भी विभागीय स्तर से भेज दिया गया है. जल्द ही इसका कार्य धरातल पर दिखने लगेगा. मालूम हो कि नवगछिया बाजार प्रवेश करने के लिए दो सड़क है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों सड़क से रेल लाइन गुजरती है. दोनों जगहों पर समपार फाटक रहने और प्रत्येक दस मिनट पररेलगाड़ी गुजरने पर रेल फाटक के बंद हो जाने से रोजाना लोगों को कई तरह की मुसिबतों का सामना करना पड़ता है. जिनलोगों को रेलवे लाइन के उस पार नयाटोला, हरनाथचक आदि भी जाना होता है वे लोग या तो जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन क्रास करते हैं या फिर समपार फाटक होते हुए घूम कर जाना पड़ता है.

अक्सर रेलवे ट्रेक पर नया टोला और मालगोदाम के समीप लोगों के ट्रेन के चपेट आ कर अपनी जान गवां देते हैं. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि इस मांग को लेकर वे वर्ष 2001 से ही संघर्षरत हैं. वर्ष 2001 में उन्होंने इस मांग को लेकर अनशन किया था. उसके बाद से वे लगातार इस मांग को लेकर संघर्षरत रहे हैं. रेलवे उपरी पुल स्वीकृत होने पर नवगछिया के भाजपा नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री पियुष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन को साधुवाद दिया है