नवगछिया : मारवाड़ी सम्मेलन ने किया प्याऊ का उद्घाटन.. प्राणियों को तृप्त करने की संस्कृति

EVENT

नवगछिया । अमृत महोत्सव के अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जालान के आह्वान पर नवगछिया शाखा के तत्वाधान में स्थानीय राध्या श्री दुकान व इंडियन बैंक, गौशाला रोड के पास शुद्ध पेयजल का प्याऊ पनशाला लगाया गया। शाखा

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने बताया कि मारवाड़ी सममेलन बराबर ही जन सेवा का कार्य करती रहती है। वहीं भागलपुर प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल ने बताया कि गर्मी के दिनों में प्यास से व्याकुल प्राणियों को तृप्त करना मारवाड़ी समाज की संस्कृति रही है।

लायन्स क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, बाल भारती के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा व प्रिंसिपल मुरारी पंसारी ने समाज द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर सुभाष चंद्र वर्मा , राजेश कानोडिया, भगवती पंसारी, प्रो विजय कुमार, अशोक केडिया, अशोक गोपालका, विवेक रूंगटा, विक्रम आनन्द, राजेश कुमार, महेश चिरानिया व अन्य उपस्थित थे।