नवगछिया : मारवाड़ी विवाह भवन प्रांगण में “रक्तदाता सम्मान पखवाड़ा” का आयोजन

EVENT

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच, शाखा के द्वारा  “विश्व रक्तदाता  दिवस” के अवसर पर  मारवाड़ी विवाह  भवन , नवगछिया के प्रांगण में  “रक्तदाता सम्मान पखवाड़ा”  का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन नवगछिया शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका, वरिष्ठ सदस्य रवि प्रकाश सर्राफ , मारवाड़ी विवाह भवन के सचिव शंभु रूंगटा ,प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया ,संरक्षक अभय प्रकाश मुनका ,संयोजक विकाश  चिरानिया जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त रक्तदाताओं का हृदयपूर्वक आभार एवं वंदन किया। रवि सर्राफ जी ने रक्तदान के फायदे के बारे में बताया और कहा जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।विकाश चिरानिया जी ने बताया कि रक्तदान से खुद को भी फायदा पहुंचता है। शंभु रूंगटा जी ने बताया कि स्वस्थ आदमी को कम से कम साल में दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

अभय मुनका जी ने बताया कि आपके एक यूनिट से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है।प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि 25 और 50 यूनिट रक्तदान करने वाले को प्रांत के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अंत में शाखा सचिव दीपक मावंडिया ने आए हुए सभी रक्तवीर को आभार जताया एवं शाखा आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी और आप सभी को फिर से रक्तदान कर जीवन बचाने का कार्य करना है।

शाखा के द्वारा 26  महिला एवं पुरुष रक्तवीर को दुपट्टा और प्रशंसा पत्र दे करके सम्मानित किया गया ।जिसमें सबसे युवा शक्ति  में नंदिनी टिबरेवाल और पति पत्नी के जोड़े के रूप में विनीत – नीतू चिरानिया ,संजय- अलका खेमका, भाई बहन में आयुष खेमका – श्रृति कुमारी और ऋषभ शर्मा, सविता देवी, गौरव चौधरी, केशव उदयपुरिया , सुमित वर्मा आदि रक्तवीर को सम्मानित कर शाखा ने हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के उप कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादुका,कमल टिबरेवाल,मनोज सर्राफ एवं मनोज चौधरी जी का योगदान रहा।