नवगछिया : पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मादक द्रव्यों की बिक्री रोकने के लिए एक विशेष मुहिम के तहत शनिवार को प्राप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना और डीआईयू की टीम ने मिलकर विश्वराउत पुल के समीप वाहनों की जांच की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान नवगछिया जीरो माईल की दिशा से आ रही एक टेंपो से विभिन्न ब्रांडों की कुल 42.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही, चालक अनुराग राज, जो बांका जिले के नवादा थाना क्षेत्र के खजूर कोरामा का निवासी है और जगमोहन कुमार का पुत्र है, को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कदवा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
