नवगछिया/भवानीपुर। भवानीपुर पुलिस ने गुरुवार को मारपीट के आरोपी इश्तेखार आलम उर्फ भानु को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त नारायणपुर निवासी ताहिर अली का 45 वर्षीय पुत्र है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुधवार को चौहद्दी निवासी सुभाष यादव के पुत्र सत्यम कुमार (20 वर्ष) ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है।
सत्यम कुमार मधुरापुर बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी भानु के घर के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी कारण सत्यम सड़क किनारे बनी भानु की सीढ़ी से होकर गुजरने लगा। इस पर नाराज होकर आरोपी इश्तेखार आलम उर्फ भानु ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सत्यम से गाली-गलौज की और पूछताछ के दौरान झगड़ा शुरू कर दिया।

सत्यम के अनुसार जब उसने कहा कि सड़क निर्माण के कारण वही रास्ता उपयोग कर रहा था और अन्य लोग भी उसी से जा रहे थे, तब आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
