नवगछिया : माघी पूर्णिमा 24 को मनायी जाएगी। खास बात यह है कि मघा नक्षत्र में इस बार माघी पूर्णिमा होगी। माघी पूर्णिमा को लेकर रंगरा , गोपालपुर, महादेवपुर घाट, नारायणपुर सहित अन्य जगहों पर स्नान के लिए भीड़ रहेगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा या पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण होता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दिन स्नान, दान और जप करना पुण्यदायी माना जाता है। साथ ही इस दिन स्नान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। यह पौष पूर्णिमा से शुरू होता है और माघ पूर्णिमा तक समाप्त होता है।
तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करने के बाद माघ पूर्णिमा को त्रिवेणी स्नान का अंतिम दिन होता है। माघ स्नान करने वाले लोगों को भगवान माधव धन, संतान, समृद्धि, भाग्य, सुख और मोक्ष का आशीर्वाद देते हैं। पंडित दयानंद पाण्डेय ने बताया कि मघा नक्षत्र में माघी पूर्णिमा होगी।

