बिहपुर। झंडापुर ओपी परिसर में रविवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने किया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मानने की अपील की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओपी प्रभारी ने बताया कि दुर्गापूजा में शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूजा पंडालों में अश्लील गाना बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्त गाड़ी इलाके में घूमती रहेगी।
बाइक पर तीन सवार नहीं चलेंगे। किसी प्रकार की कोई सूचना हो तो पुलिस को तुरंत जानकारी दें। बैठक में दारोगा मनोज कुमार चौधरी, पवन कुमार सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रुप सहित इलाके कई लोग मौजूद थे।

