नवगछिया : महिला से चोर ने छिने 16 हजार, लोगों ने पकड़कर पीटा फिर पुलिस काे सौंपा-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया। बाजार स्थित कपड़े के दुकान में खरीदारी करने आई महिला से 16 हजार की छिनतई कर भाग रहे चोर को लोगों व व्यवसायियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुलाई की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार चोर की पहचान कटिहार के हरीगंज निवासी मो. एलून के रूप में की गई है। कपड़ा व्यवसाय सुरेश कुमार ने नवगछिया थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार चोर को से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा